फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lights will be off for 30 minutes on January 23 in Chunniganj.

Kanpur News: चुन्नीगंज में 23 जनवरी को 30 मिनट तक बंद रहेंगी लाइटें

Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lights will be off for 30 minutes on January 23 in Chunniganj.
कानपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से शहर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगी। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन


मॉकड्रिल के दौरान शाम छह बजे हवाई हमले की चेतावनी के रूप में दो मिनट तक तेज आवाज में सायरन बजेगा। शाम छह से 6:30 बजे तक कर्नलगंज, ग्वालटोली, नई सड़क, साइकिल मार्केट, यतीमखाना, बेगमगंज, बेकनगंज, तलाक महल, परेड और पीपीएन मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति 30 मिनट के लिए बंद रहेगी। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वे घर के अंदर और बाहर सभी लाइटें बंद रखें। सायरन बजते ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों या शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं। शाम 6:30 बजे खतरा समाप्त होने पर दो मिनट तक सीधी आवाज में सायरन बजेगा। इसके बाद आग पर काबू पाने का अभ्यास करवाया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed