{"_id":"5f392b7a0bb6361abd771bb0","slug":"lightning-falls-in-the-fields-three-dead-including-teenager-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: खेतों में गिरी बिजली, किशोर समेत तीन की मौत, एक किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: खेतों में गिरी बिजली, किशोर समेत तीन की मौत, एक किसान झुलसा
Sun, 16 Aug 2020 06:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर गिरी बिजली से किशोर और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में दादू (16) पुत्र नत्थू अपने बड़े भाई छोटू के साथ धान की रोपाई के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। दादू एक पेड़ के नीचे ठहर गया। छोटू आगे निकल गया। इसी बीच दादू पर बिजली गिर गई। उसकी वहीं मौत हो गई। छोटू ने भागकर घरवालों को बताया।
उधर, सूचना मिलने पर थाना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, लेखपाल जयप्रकाश पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अविवाहित और पांच भाइयों में छोटा था। पिता की कई साल पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दूसरी घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के पर्वत पुरवा (कुसमा) की है। यहां शनिवार को सुबह गिरजा देवी (50) पत्नी गजोधर उर्फ गजेंद्र कुशवाहा धान की बेड़ लगाने खेत जा रही थी। रास्ते में बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।
बिजली गिरने से मौत की तीसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के थरथुवा गांव में हुई। यहां ऊदल (26) पुत्र राम गुलाब खेत में था। इसी दौरान बारिश शुरू हुई तो वह बबूल के पेड़ के नीचे आकर बैठ गया। तभी बिजली गिरने से ऊदल और नजदीक में काम कर रहे अनिल यादव (28) पुत्र भूरेलाल झुलस गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने ऊदल को मृत घोषित कर दिया। अनिल को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।