फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life-saving surgery saves mother and child's lives

Kanpur News: जीवन रक्षक सर्जरी से जच्चा-बच्चा की जान बचाई

Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Life-saving surgery saves mother and child's lives
कानपुर। रीजेंसी हॉस्पिटल में जीवन रक्षक सर्जरी से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई गई। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में पहली बार अपनाई गई इस प्रक्रिया को इंटरनल इलियाक आर्टरी बैलून ऑक्लूजन कहते हैं। इससे प्लेसेंटा एक्रीटा सिंड्रोम के साथ हाई रिस्क गर्भावस्था वाली महिला के प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन


जीवन रक्षक सर्जरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती सिंह और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी डॉयरेक्टर कंसलटेंट डॉ. साकेत निगम के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने की। डॉ. आरती ने बताया कि इस विधि में ऑपरेशन के पहले की प्रक्रिया से लेकर सर्जरी करने तक हर एक पल बहुत महत्वपूर्ण होता है। डॉ निगम ने कहा इस केस की सफलता से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को नई उम्मीद मिली है। प्लेसेंटा एक्रीटा सिंड्रोम एक गंभीर ऑब्स्टेट्रिक बीमारी है। इसमें प्लेसेंटा असामान्य रूप से गर्भाशय की दीवार से चिपक जाता है। इससे प्रसव के बाद बहुत ज्यादा रक्तस्राव होता है। यह बीमारी अब ज्यादा महिलाओं में देखी जाने लगी है। यह समस्या उन महिलाओं में ज्यादा होती है जिनकी पहले सिजेरियन डिलीवरी हुई होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed