फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life imprisonment for man who beat his wife to death with an iron rod

Kanpur News: पत्नी की लोहे के राॅड से पीटकर हत्या करने वाले को उम्रकैद

Thu, 29 Jan 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for man who beat his wife to death with an iron rod
कानपुर। शराब पीने का विरोध करने वाली पत्नी को लोहे के रॉड से पीटकर मार डालने वाले पति को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रथम की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। किदवईनगर के छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित छेदी लोहार का हाता निवासी अशोक विश्वकर्मा की शादी सनिगवां रोड निवासी राहुल सैनी की बहन प्रियंका उर्फ रिंकू से हुई थी। प्रियंका की एक बेटी और दो बेटे हुए। अशोक अक्सर शराब पीकर घर आता और प्रियंका को पीटता था। 10 जुलाई 2020 की दोपहर अशोक ने फिर से इसी को लेकर हुए विवाद में प्रियंका को लोहे की रॉड बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। चीखें सुनकर मकान मालिक कमल कुमार व आसपास के लोग भी जमा हो गए। अशोक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह प्रियंका को मारता रहा। प्रियंका की मौत के बाद भाग निकला था। राहुल ने किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एडीजीसी ने बताया कि मुकदमे में अभियोजन की ओर से मृतका की मां, भाई व बहन समेत दस गवाह कोर्ट में पेश किए गए। मकान मालिक और घटना के चश्मदीद गवाह कमल कुमार की गवाही अहम रही। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने अशोक को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका की बहन अर्चना ने कोर्ट में गवाही के दौरान बताया कि घटना से एक दिन पहले ही वह अपनी बहन व उसके बच्चों के साथ रायबरेली से कानपुर आई थी। ससुराल पहुंचते ही अशोक अर्चना व प्रियंका से झगड़ा करने लगा। प्रियंका को पीटा जिस पर उसने पुलिस बुला ली थी। पुलिस अशोक को थाने ले गई और माफी मांगने पर रात लगभग 10:30 बजे छोड़ा था। अशोक प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे रहा था। अगले दिन मां की तबीयत खराब होने पर वह प्रियंका के घर से रायबरेली जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में ही भाई राहुल का फोन आ गया कि अशोक ने प्रियंका की जान ले ली।


बेटी की हत्या करने वाले दामाद को सजा दिलाने के लिए कोर्ट के चक्कर काटने वाली मृतका की मां दुर्गा सैनी भी बुधवार को फैसला सुनने कोर्ट पहुंचीं। दुर्गा की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं। दुर्गा ने बताया कि प्रियंका की हत्या के बाद अशोक उसे व परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। कोर्ट ने उसे पेशी पर आने के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए थे। प्रियंका के तीनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी वह खुद ही उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed