फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life disrupted due to 120 mm of rain in 30 hours

30 घंटे में 120 मिमी बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

Sat, 18 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to 120 mm of rain in 30 hours
कानपुर देहात। जिले में बीते 30 घंटे में तेज हवा के साथ शुक्रवार दोपहर ढाई बजे तक 120 मिमी बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जगह-जगह भीषण जलभराव की स्थिति रही और लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश से सबसे अधिक नुकसान दहलनी व तिलहन की फसलों को पहुंचा है। किसान अब जलभराव से फसल नष्ट होने की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को पूरा दिन व रात में जारी रही। शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से दैनिक कामकाज रफ्तार नहीं पकड़ पाया। झींझक ब्लॉक के मंगलपुर गांव में असवी रोड पर जलनिकासी न होने से सड़क पर ही जलभराव हो गया। सरवनखेड़ा ब्लॉक के गजनेर कस्बा व सैंथा में तालाब का पानी सड़कों में भरने से आवागमन की समस्या रही।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत शिवली के कई वार्ड समेत रामपुर, रायपुर, मझिहार, बरियन निवादा, रामगढ़, चौथियाई, सुनवर्षा, हथिका, खखरा, अरशदपुर, बाघपुर गांव की गलियों में जलभराव हो गया। रसूलाबाद के कबीर नगर, सुभाषनगर, आजादनगर व नेहरूनगर में बारिश का पानी घरों में पानी घुस गया। गुरुवार रात लोग जागकर पानी निकालते रहे। उधर, अकबरपुर नगर पंचायत के सुभाष नगर (नबीपुर) में बारिश के चलते जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे घर गिरने से मलबे में दबा सामान
कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के जजमुइया गांव में शुक्रवार भोर रामजीवन यादव के कच्चे मकान का बरामदा अचानक ढह गया। मलबे में उसकी पुत्री अंजली (20) व दो बकरियां व दो पड़िया दब गई।
ग्रामीणों ने मलवा हटाकर अंजली को बाहर निकला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मलबे में दबने से चारों मवेशियों की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार डेरापुर को घटना से अवगत कराया।
इसी तरह सरवनखेड़ा में बारिश से मुकेश कुमार का कच्चा मकान ढह जाने से घर गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। ग्राम प्रधान अनीसा बेगम के पति फिरोज ने सूचना लेखपाल को दी। सरदारपुर गांव में शिवचंद्र व राजेंद्र के कच्चे मकान भी गिर गए। वहीं पियासी गांव में सुनील का कच्चा घर गिर गया।

सिकंदरा तहसील के अफसरिया गांव में गुरुवार रात बारिश से इसरार का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई और अनाज, कपड़े आदि बर्बाद हो गए। एसडीएम आरसी यादव ने लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed