{"_id":"6b0b34741d3be52f22063922","slug":"license-suspended-after-two-fertilizer-outlets-found-closed-in-baraur-kanpur-news-c-220-1-akb1002-152890-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बरौर में दो खाद की बंद मिलने पर लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बरौर में दो खाद की बंद मिलने पर लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
कानपुर देहात/बरौर। प्रमुख सचिव कृषि व डीएम के निर्देश पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने कैलई व बरौर में छापा मारा। बरौर में दो खाद दुकानें बंद मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई जबकि कैलई समिति में स्टॉक बोर्ड व स्टॉक पंजिका अपडेट नहीं होने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। उर्वरक के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने सबसे पहले कैलई साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। यहां से खाद के तीन नमूने लिए गए। इधर बरौर में कामन सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। यहां रेट बोर्ड स्टॉक बोर्ड अपडेट मिला। यहां से उर्वरक के तीन नमूने लिए गए। निजी खाद दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। निरीक्षण के समय अवस्थी खाद भंडार और दिगपाल खाद भंडार बंद मिला। इस पर दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।
उन्होंने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को दुकान के बाहर दीवार पर लाइसेंस की प्रति चस्पा करने के निर्देश दिए गए है। दुकानों पर फर्म बोर्ड, स्टॉक और रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर भी अपडेट रखना है। पीओएस मशीन के माध्यम से आधार और खतौनी के अनुसार निर्धारित मानकों के अनुसार ही उर्वरक का किसानों को वितरण किया जाना है।