फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Library books of PM Shri schools will be verified

Kanpur News: पीएमश्री विद्यालयों की लाइब्रेरी की किताबों का होगा सत्यापन

Sat, 13 Jun 2026 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Library books of PM Shri schools will be verified
कानपुर देहात। जनपद के पीएमश्री विद्यालयों में लाइब्रेरी ग्रांट से क्रय की गई किताबोंं का सत्यापन होगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद जल्द ही बीएसए टीम गठित करेंगे, जो स्कूलों में जाकर सत्यापन का कार्य करेगी।
विज्ञापन

जनपद में 18 प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग (पीएमश्री) स्कूलों का संचालन हो रहा है। कक्षा आठ तक संचालित इन पीएमश्री स्कूलों को स्थापना के दौरान लाइब्रेरी ग्रांट के लिए प्रति एक विद्यालय के हिसाब से 25 हजार रुपये दिए गए थे। जबकि किताब की खरीद के लिए प्रतिवर्ष 15 हजार रुपये मिलते हैं। शासन स्तर से क्रय की जाने वाली किताबों की सूची भी तय है, लेकिन कहीं-कहीं यह स्थिति संज्ञान में लाई गई कि जो पुस्तकें तय हैं उनकी जगह दूसरे प्रकाशकों की किताबें लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशालय को लाइब्रेरी ग्रांट से खरीदी गई किताबों सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट भी प्रत्येक जिले से भेजी जानी है।
विज्ञापन

...................
यह पुस्तकें हैं अनुमन्य
पीएमश्री स्कूलों के लिए पुस्तकों के साथ प्रकाशक भी तय हैं। इनमें राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का एक भाग (विज्ञान) प्रौद्योगिकी,नवाचारों सहित वैज्ञानिक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला की पुस्तक, चंपक दिल्ली प्रेम पत्र प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड (यह बच्चों की मासिक पत्रिका है) इससे बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है। एनबीटी प्रकाशन, शिक्षा मंत्रालय के प्रकाशन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व एनसीईआरटी डिजिटल संसाधन की किताबें जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
बयान.................
पीएमश्री विद्यालयों के पुस्तकालय की किताबों का सत्यापन कराकर जुलाई में रिपोर्ट भेजनी है। इसके लिए टीम का गठन कर जल्द ही पुस्तकों के सत्यापन कार्य किया जाएगा। - आशीष कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed