फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Liar's 69 per cent voting in elections

लायर्स चुनाव में 69 फीसदी वोटिंग

Sat, 13 Aug 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Liar's 69 per cent voting in elections
कचहरी के लायर्स एसोसिएशन हाॅल में वोट डाले गए। - फोटो : amarujala
लायर्स एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। कुल 4440 में 3067 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 69.07 फीसदी वोटिंग के साथ  64 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए धर्मेंद्र सिंह ही अकेलेे प्रत्याशी बचे थे। इस लिए उक्त पद पर वोटिंग नहीं कराई गई।
विज्ञापन


शनिवार को लायर्स एसोसिएशन हाॅल में वोटों की गिनती होगी। पहले अध्यक्ष और महामंत्री के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी। चार अगस्त को डीसी लॉ कालेज में लायर्स चुनाव की वोटिंग में वकीलों के गेट तोड़कर हंगामा करने, मतपेटी में पानी डालने और बैलेट पेपर फाड़ने पर एल्डर्स कमेटी ने वोटिंग निरस्त कर दी थी। दुबारा शुक्रवार को लायर्स एसोसिएशन दफ्तर में वोटिंग हुई।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी ने जिला प्रशासन को लिखकर दे दिया था कि किसी तरह का हंगामा या बवाल होने पर किसी तरह का एक्शन लिया जा सकता है। सुबह 8:15 बजे वोटिंग शुरू कराई गई। सभी वोटर की पर्ची और बार कौंसिल उत्तर प्रदेश का वोटर आईडी देखकर ही प्रवेश मिला। बाहर कलक्ट्रेट को जाने वाले रास्ते में प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट मांगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक से एल्डर्स कमेटी के सदस्य आचार संहिता का पालन करने की हिदायत देते रहे। एडीएम सिटी अविनाश सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, छह एसीएम और पुलिस और पीएसी के साथ राउंड लेते रहे। विधायक सतीश निगम, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी ने कचहरी पहुंचकर वोट डाला।

नहीं तने तंबू, बाहरी लोगों पर रही रोक
एल्डर्स कमेटी की सख्ती और प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के चलते चुनाव में पूरी तरह से आचार संहिता का पालन हुआ। प्रत्याशियों ने तंबू नहीं लगाए। बाहरी लोगों पर पूरी तरह रोक रही। प्रशासनिक अफसरों के साथ भारी पुलिस फोर्स और पीएसी मौजूद रही। वकीलों की हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में कैद होती रही। 

दो बाहरी लोगों को पकड़कर बैठाया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुबह पुलिस की मदद से दो बाहरी लोगों को पकड़कर बैठा लिया। यह दोनों एक प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पता चला कि इनमें से एक दिमागी रूप से बीमार है तो उसे तुरंत छोड़ दिया। दूसरे को करीब एक घंटा बैठाने के बाद हिदायत देकर छोड़ा गया।

चुनाव अधिकारी लगाए रहे स्पाई कैमरा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियाज अहमद खां समेत एल्डर्स कमेटी के कई सदस्य अपने शर्ट की बटन में स्पाई कैमरा लगाए थे। किसी तरह की घटना होने पर वकील मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने आकर ही बवाल करते हैं। इसलिए उन्होंने अबकी बार स्पाई कैमरा लगाने का फैसला लिया था। मीडिया प्रभारी अरुण कुमार तिवारी को बाहर गेट पर माइक पकड़ाकर आचार संहिता पालन करने की बात एनाउंस कराने को खड़ा किया गया था।

बैलेट पेपर पर भी पड़ा था गोपनीय मार्क
एल्डर्स कमेटी ने फर्जीवाड़ा रोकने को हर संभव तैयारी की थी। चार अगस्त को बैलेट पेपर लूटे जाने की आशंका से इस बार के बैलेट पेपर पर गोपनीय मार्क डाला गया। बैलेट पेपर पर पड़े 2016-2017 में  2016 के बीच में बहुत छोटे साइज में जीएसएस (घनश्याम सिंह सचान सदस्य एल्डर्स) लिखा था। यह मैग्नीफाइंग ग्लास से ही देखा जा सकता था। इसी तरह वोटर को दी गई पर्ची पर घनश्याम सिंह सचान के काफी छोटे साइन थे।

बार एसोसिएशन चुनाव : बिना जुलूस-नारेबाजी 97 ने की दावेदारी
कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को 64 दावेदारों ने पर्चे भरे। पहले दिन गुरुवार को 33 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस तरह 97 दावेदारों ने पर्चे भरे हैं। सभी दावेदारों ने आचार संहिता का पालन किया। इस कारण बहुत दिनों बाद बार एसोसिएशन के चुनाव में न तो जूलस निकले और न ही नारेबाजी हुई।

इससे कचहरी के आसपास से निकलने वालों को जाम की दिक्कत नहीं उठानी पड़ी। निर्वाचक अधिकारी कैलाश शुक्ला और अम्बरीश मिश्रा ने बताया कि अब 16 अगस्त को नामांकन पत्रों को जांच और 17 अगस्त को नाम वापसी होगी। 19 अगस्त को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

किस पद के लिए किसका नामांकन
अध्यक्ष-कृष्ण कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-प्रवीण कुमार यादव, उपाध्यक्ष-धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, अवधेश कुमार द्विवेदी, महामंत्री-रवींद्र कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार उमराव, राम प्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार यादव, मंत्री-अजय प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक पांडेय, हमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन-रोहित कुमार सोनकर, सौर्य कुमार सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन-संजीव बाजपेई, पवन सिंह राना, योगेश कुमार, संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी-प्रीती त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, शैलेंद्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, आशीष पांडेय, कोषाध्यक्ष- राम प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार मिश्र, दिनेश सिंह, विनीत कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र वर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी


सदस्य-14, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-20

तीन दावेदारों को नोटिस
निर्वाचन अधिकारियों ने कचहरी परिसर में पोस्टर और बैनर लगाने पर तीन दावेदारों को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि जल्द इन्हें नहीं हटाया तो उनकी दावेदारी निरस्त की जा सकती है। निर्वाचन अधिकारी कैलाश शुक्ला और अम्बरीश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दावेदार सुधीर मालवीय, नाज मदनी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष दावेदार विनोद कुमार शुक्ला को नोटिस दिया गया है। तीनों ने जल्द प्रचार सामग्री हटाने को कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed