{"_id":"575723924f1c1b31049c5306","slug":"li-took-the-lives-of-illegal-billboards","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग ने ले ही ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग ने ले ही ली जान
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीएसी मोड़ श्यामनगर में गिरी होर्डिंग ने अजय जायसवाल की जान ले ली।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। जिसका डर था वही हुआ। निगम अफसरों का नाकारापन किसी की मौत का कारण बन गया। मंगलवार को आई आंधी से श्यामनगर में लगी एक होर्डिंग युवक पर गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। 30 मई को आए तूफान के बाद अमर उजाला ने शहर में लगी अवैध होर्डिंगों-यूनीपोल से हादसे की आशंका जताई थी। साथ ही जिम्मेदार अफसरों से बयान भी लिए थे। लेकिन नगर निगम अफसर रटा-रटाया बयान दोहराकर कागजी घोड़े दौड़ाते रहे और एक की जान चली गई।
23 और 30 मई को आंधी-तूफान में सैकड़ों की संख्या में होर्डिंगें और यूनीपोल गिरे थे। मंगलवार को आंधी से बड़ा हादसा हो गया। चकेरी के कर्मचारी नगर निवासी अजय जायसवाल बर्रा के अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड थे। वह ड्यूटी करके पैदल घर लौट रहे थे। कर्मचारी नगर में मकान के ऊपर लगी होर्डिंग उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक सवाल अब भी खड़ा है कि शहर में अवैध होर्डिंग-यूनीपोल कैसे लगे हुए हैं। इन पर त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
नगर निगम के विज्ञापन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में वैध रूप से 176 कैंटीलीवर, यूनीपोल, गैंट्री और 900 होर्डिंग लगाई गई हैं लेकिन शहर में वास्तविक रूप से इनकी संख्या आठ से 10 हजार है। उधर, एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि अवैध होर्डिंगों के खिलाफ संबंधित विभागों से बात कर के कार्रवाई की जाएगी। वहीं चकेरी एसओ ने तहरीर पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये
कानपुर (ब्यूरो)। आंधी, पानी और बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जो घायल सात दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे और उसकी रसीद देंगे, उन्हें साढ़े सात हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा।
आंधी से मंगलवार को होर्डिंग और पेड़ गिर पड़े। इसकी चपेट में बिल्हौर में चार बच्चे, आकर श्याम नगर और अर्मापुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह क्षेत्र सदर तहसील में आते हैं। इसलिए लेखपाल और कानूनगो के माध्यम से पूरी रिपोर्ट एसडीएम डीडी वर्मा और तहसीलदार सदर अनिल कुमार को मिल गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को आर्थिक सहायता जल्द मुहैया कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। दूसरी तरफ बिल्हौर तहसील क्षेत्र में बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।