फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard in Kanpur, Forest department officials claim - will catch soon

Kanpur: तेंदुए की चहलकदमी जारी, कब आएगी फंसने की बारी, वन विभाग के अफसरों का दावा- जल्द पकड़ लेंगे

Wed, 02 Nov 2022 03:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Nov 2022 03:35 PM IST
सार

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब दो स्थानों पर ट्रैंकुलाइजर गन के साथ टीमों को तैनात किया है। साथ ही तेंदुए के आने जाने वाले रूट में पांच और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ताकि उसकी गतिविधियों के संबंध में और जानकारी जुटाई जा सके। 

विज्ञापन
Leopard in Kanpur, Forest department officials claim - will catch soon
कांबिंग करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के बिछाए जाल से सोमवार रात तेंदुआ फिर बचकर निकल गया। जाल के पास ही विभाग ने हाइड आउट लगाया है लेकिन तेंदुआ इतनी तेजी से वहां से निकला कि उसे ट्रैंकुलाइज किया ही नहीं जा सका। अब विभाग ने उस क्षेत्र में दो और जगह जाल बिछाया है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन


डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर से लगातार तेंदुए के आने जाने के रास्ते को चिह्नित किया जा रहा था। सोमवार को तेंदुआ रात नौ से दस बजे के बीच राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और फिर रात 11 से मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे के बीच आईआईटी में दिखाई दिया। इस दौरान वह विभाग के बनाए गए हाइड आउट और जाल के बगल से गुजरा।
विज्ञापन


हालांकि उसकी रफ्तार बेहद तेजी थी, इसलिए उसे ट्रैंकुलाइज करने का मौका नहीं मिल सका। डीएफओ के अनुसार उसी क्षेत्र में दो और जाल लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द पकड़ा जाएगा। फिलहाल मंगलवार सुबह और शाम को वन विभाग के अधिकारियों ने कांबिंग कर उसके दिन में रुकने वाले स्थान को पता लगाने का प्रयास किया लेकिन अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। साथ ही कहीं भी शिकार करने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने जाने वाले रास्ते पर लगाए कैमरे
विभाग ने अब दो स्थानों पर ट्रैंकुलाइजर गन के साथ टीमों को तैनात किया है। साथ ही तेंदुए के आने जाने वाले रूट में पांच और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ताकि उसकी गतिविधियों के संबंध में और जानकारी जुटाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed