फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard in college: Search will be done with ten night vision cameras, looking for a way to return from Ganga barrage

कॉलेज में निकला तेंदुआ: दस नाइट विजन कैमरों से होगी तलाश, गंगा बैराज से लौटने का खोज रहा रास्ता

Wed, 01 Dec 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 Dec 2021 01:13 AM IST
सार

वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ दिखने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम अभी तक तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है। रेस्क्यू टीम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से 10 नाइट विजन कैमरे मंगाए हैं।

विज्ञापन
Leopard in college: Search will be done with ten night vision cameras, looking for a way to return from Ganga barrage
तेंदुए को पकड़ने के लिए तैयारी करते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज परिसर में शनिवार रात पहली बार देखा गया तेंदुआ अब वापसी का रास्ता तलाश रहा है। सोमवार रात कॉलेज की चहारदीवारी फांदकर वह गंगा बैराज तक पहुंचा। यहां स्थित लवकुश पार्क में काफी देर तक टहलता रहा। तेंदुए ने पार्क की दीवार फांदने की भी कोशिश की, लेकिन ऊंची होने के कारण नाकाम रहा। दीवार पर पंजों के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन


यहां तैनात गार्ड ने भी उसे देखा। मंगलवार सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने पाया कि तेंदुए के पंजों के निशान दीवार के पार नहीं मिले हैं। पार्क में उसके पंजों के कई निशान मिले हैं। कुछ निशान पार्क से बाहर निकलने के भी हैं। लवकुश पार्क के गार्ड हनुमान की सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए के पंजों के निशान ट्रेस किए।
विज्ञापन


गार्ड के अनुसार रात एक बजे तेंदुए को पार्क में देखा था। टीम ने पार्क के अंदर जांच की तो तेंदुए के पंजों के कई निशान मिले। रेस्क्यू टीम मान रही है कि तेंदुआ बैराज होते हुए कटरी की तरफ भाग गया होगा, लेकिन पार्क में उसके चहारदीवारी के पास से फिर वापस आने के पंजों के निशान मिले हैं। इससे संशय पैदा हो गया है। वीएसएसडी कॉलेज के जंगल में भी टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीलीभीत से आए नाइट विजन कैमरे लगे
रेस्क्यू टीम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से 10 नाइट विजन कैमरे मंगाए हैं। छह कैमरे वीएसएसडी कॉलेज परिसर में और चार कैमरे लवकुश पार्क में लगा दिए गए हैं। कैमरों की खासियत है कि छोटी सी छोटी हलचल पर वह ऑटोमैटिक क्लिक करता है, यदि तेंदुआ रात में इसकी जद से गुजरा तो फोटो क्लिक हो जाएगी।

 

Leopard in college: Search will be done with ten night vision cameras, looking for a way to return from Ganga barrage
वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
दो दिन तक कैमरों से होगी निगरानी
क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि दो दिन तक कैमरों से तेंदुए की निगरानी होगी। अगर दो दिनों तक तेंदुए की कोई भी गतिविधि कैमरे में कैद नहीं होती है तो माना जाएगा कि वह परिसर छोड़ चुका है। तब तक टीम पूरी तरह से निगरानी करती रहेगी।

तेंदुए को जाते किसी ने नहीं देखा
चिड़ियाघर के डॉ. नासिर ने बताया कि मंगलवार सुबह कॉलेज के संपत्ति विभाग कार्यालय के पास बने चबूतरे की बाउंड्री पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि चहारदीवारी को फांदकर वह बैराज गया है। इसकी पुष्टि पार्क के गार्ड ने की। पार्क की बाउंड्री इतनी ऊंची है कि तेंदुआ उसे फांद नहीं सकता। अब परिसर के अंदर से वह कहां गया, इसकी कोई सही जानकारी नहीं है। 
 
अभियान में व्यवधान का आरोप, जवाब मांगा
वीएसएसडी कॉलेज का संपत्ति कार्यालय जंगल के पास ही बना है। यहां रविवार रात तेंदुआ टहलते देखा गया था। कार्यालय के गेट के पास तेंदुए के पंजे के निशान मिलने के बाद जिला प्रशासन ने प्रबंधन को मौखिक निर्देश देकर अग्रिम आदेशों तक कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मंगलवार को कॉलेज का संपत्ति कार्यालय खोला गया और कर्मचारी भी बुला लिए गए।

इस दौरान रेस्क्यू टीम जंगल में निरीक्षण करने पहुंची तो डॉ. नासिर से कॉलेज के संपत्ति अधिकारी ने अभद्रता की। जिला वन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी कॉलेज के संपत्ति अधिकारी ने वन विभाग की टीम से बदसलूकी कर अभियान व्यवधान डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed