{"_id":"612e683e8ebc3e2f792b0d4f","slug":"leopard-entered-in-house-during-krishna-janmashtami-celebration-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
सार
वन दरोगा विशुन पाल सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई ग्रामीण अकेले जंगल की तरफ न जाए। तेेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के सहसो गांव में सोमवार रात एक घर की छत पर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में जन्माष्टमी की तैयारी चल रही थी। तभी उसके दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर निकले तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की आवाज पर कुछ लोगों ने टार्च की रोशनी में देखा तो एक घर की छत पर तेंदुआ बैठा था। यह देख लोग दहशत में आ गए। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। शोर सुन तेंदुआ गांव के उपेंद्र यादव के मकान के पास झाड़ियों में चला गया।
करीब एक घंटे के बाद जब कुछ ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर बाहर निकले तो वह जंगल की ओर भाग गया। गांव के सत्येंद्र यादव, शिवराज, देवेद्र समेत अन्य लोगों ने बताया कि अगर उसे नहीं पकड़ा गया तो वह दोबारा आकर हमला कर सकता है। वन दरोगा विशुन पाल सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई ग्रामीण अकेले जंगल की तरफ न जाए। तेेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।