फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard came back near the cages, panic created, now trying to catch it with the help of tranquilizer gun

Kanpur: पिंजड़ों के पास आकर लौटा तेंदुआ…दहशत का माहौल, अब ट्रेंकुलाइज गन के सहारे पकड़ने की कोशिश

Sat, 20 Jul 2024 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Jul 2024 02:45 PM IST
सार

Kanpur News: वन विभाग को यह भी डर है कि ट्रेंकुलाइज करने के चक्कर में कहीं तेंदुआ वन विभाग की कॉंबिंग से बचने के चक्कर में आईआईटी के पीछे की न्यू शिवली रोड की ओर न चला जाए।

विज्ञापन
Leopard came back near the cages, panic created, now trying to catch it with the help of tranquilizer gun
तेंदुआ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर आईआईटी परिसर में बीते एक सप्ताह से टहल रहे शातिर तेंदुए ने वन विभाग की टीम को चकमा दे दिया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आईआईटी परिसर में दो जगह पिंजड़े लगाए थे। गुरुवार की रात तेंदुआ इन पिंजड़ों के पास टहलता रहा, लेकिन अंदर नहीं गया। अब वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज गन के सहारे तेंदुए को पकड़ने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

आईआईटी परिसर में निर्माणाधीन गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी और हॉल नंबर 13 के पीछे बने धोबीघाट के पास एक-एक पिंजड़ा लगाया गया है। दोनों स्थानों पर तेंदुआ इन पिंजड़ों के पास आया, कुछ देर चहलकदमी करने के बाद फिर पीछे की ओर लौट गया। निगरानी के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरों में तेंदुआ दिखाई दिया है।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी दिव्या ने बताया कि अब तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा जाएगा। इसके लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। ये टीमें शुक्रवार रात को गाड़ियों में बैठकर गंगवाल स्कूल और धोबी घाट के पास के उन रास्तों पर नजर रखेंगी जहां से तेंदुआ आता जाता है। इनमें से एक गाड़ी में डॉक्टर नासिर और दूसरी गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति ट्रेंकुलाइज गन से निशाना साधेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आबादी में न घुस जाए तेंदुआ
वन विभाग को यह भी डर है कि ट्रेंकुलाइज करने के चक्कर में कहीं तेंदुआ वन विभाग की कॉंबिंग से बचने के चक्कर में आईआईटी के पीछे की न्यू शिवली रोड की ओर न चला जाए। ऐसा हुआ तो हादसे का डर होगा, क्योंकि इससे पहले बीते वर्षों में जब तेंदुआ राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में दिखा था और कॉम्बिंग की गई तो वह आईआईटी पहुंच गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed