फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard attacked on girl in etawah

इटावा: दरवाजे पर खड़ी बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, ऐसे बची जान

Sun, 20 Sep 2020 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked on girl in etawah
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में उदी ब्लॉक बढ़पुरा के पछायगांव थानांतर्गत मढ़ैया करीलगढ़ में रविवार रात घर के बाहर मौजूद बालिका पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुआ बालिका को जबड़े में पकड़ कर गांव के बाहर एक तालाब के पास ले गया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर तेंदुआ घायल बालिका को वहीं छोड़कर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी ले गए। बालिका के सिर तथा चेहरे पर चोटें आईं हैं। मढ़ैया करीलगढ़ निवासी मजदूर लाखन सिंह रात को गांव के पास खेत देखने गए थे।
विज्ञापन


रात लगभग 8:30 बजे घर के बाहर मौजूद उनकी बेटी 12 वर्षीय सोना कुमारी पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुआ जबड़े में पकड़ कर सोना को खींचता हुआ गांव किनारे स्थित तालाब पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना के चीखने पर उसके पिता व गांव के लोग दौड़ पड़े। कई लोगों की भीड़ व शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। घटना के समय अन्य परिजन घर के अंदर खाना खा रहे थे। ग्राम प्रधान नीरज यादव ने बताया कि तालाब के पास तेंदुए के चार-पांच बच्चे भी देखे गए हैं।


सूचना पाकर एसओ पछायगांव अमान व एसआई कपिल भारती मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को 108 एंबुलेंस से उदी सीएचसी भिजवाया। लाखन सिंह के दो ही बच्चे हैं, बेटी सोना कुमारी व बेटा नौ वर्षीय गुड्डू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed