{"_id":"6ab2df431c36d6dfa3013917","slug":"lekhpals-boycott-additional-work-records-for-21-administrative-circles-deposited-kanpur-news-c-220-1-ka21001-149362-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लेखपालों ने किया अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार, 21 हल्कों के बस्ते जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लेखपालों ने किया अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार, 21 हल्कों के बस्ते जमा
Wed, 23 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के कार्य का बहिष्कार कर दिया। 21 लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के राजस्व अभिलेख (बस्ते) राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दिए।
लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष शिवम शुक्ला ने तहसीलदार देशराज भारती को ज्ञापन सौंपा। बताया कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति, भत्ता वृद्धि और लेखपाल पद को तकनीकी घोषित करने जैसी प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं। दो अगस्त के कार्यवृत्त के तहत शासन को मांगों के निस्तारण के लिए 45 दिन का समय दिया गया था। कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संघ ने 22 सितंबर से अतिरिक्त प्रभार के बहिष्कार का निर्णय लिया।
मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि इसके तहत तहत दबौली, औरंगाबाद भोलाहुलास, किशोरा, बान, इंदुरुख, टिढ़वा, कपासी, मुंडेरा किन्नर सिंह, डिलौलिया, बिसौहा-ठेनामऊ, लडुवापुर, नन्थू, जलिहापुर 21 अतिरिक्त हल्कों के बस्ते जमा कराए गए। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इससे आम जनता को होने वाली असुविधा की पूरी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज सचान, संगठन मंत्री अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।