{"_id":"630f67e4d6a52776e33f6b5b","slug":"lekhpal-suspended-for-demanding-bribe-in-auraiya-sdm-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Bribe Case: रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, एसडीएम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Bribe Case: रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, एसडीएम ने शुरू की जांच
Wed, 31 Aug 2022 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:24 PM IST
सार
औरैया जिले में तैनात महिला लेखपाल को रिश्वत मांगने के आरोप में एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पैसा मांगते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कार्यरत एक महिला लेखपाल का बुधवार दोपहर पैसा मांगने का ऑडियो व वीडियो वायरल हुआ। जानकारी होते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा गया। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल लेखपाल को निलंबित कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो व आडियों की पुष्टि नहीं करता है। सदर तहसील एसडीएम मनोज कुमार सिंह के अनुसार बुधवार को एक ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ। इसमें लेखपाल आकृति चौधरी पैसा मांगते नजर आ रही है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी होते ही एसडीएम ने जांच कराने के साथ पूरे मामले की जांच कराई। कुछ हद तक मामले में सत्यता पाए जाने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन