फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lekhpal not active to meet vaccination target

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने को लेखपाल सक्रिय नहीं

Sun, 30 May 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal not active to meet vaccination target
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील के लेखपाल डीएम की ओर से दिए गए पांच लोगों के टीकाकरण लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पा रहे है। क्षेत्र में तैनात 50 लेखपालों के हिसाब से हर दिन ढाई सौ लोगों को टीका लगना ही चाहिए। वहीं दूसरी ओर तहसील क्षेत्र में हर रोज हो रहा टीकाकरण का आंकड़ा भी इस संख्या को पार नहीं कर रहा है। इससे लेखपालों की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं लेखपालों की ओर से टीकाकरण की सूचना भी तय प्रारूप पर नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने प्रत्येक लेखपाल को पांच लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया है। एडीएम प्रशासन ने प्रारूप तय कर हर दिन टीकाकरण की रिपोर्ट व्हाट्सएप नंबर पर देने के निर्देश भी दिए हैं। इसके विपरीत लेखपाल तय लक्ष्य हासिल करने को सक्रिय ही नजर नहीं आ रहे हैं। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में पीएचसी रूरा, सीएचसी अकबरपुर व जिला अस्पताल, रनिया पीएचसी व सरवनखेड़ा सीएचसी में टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां 22 मई को 178, 24 मई को 237, 26 मई को 204 व 27 मई को 201 लोगों को टीके लगे। 25 मई को 278 लोगों को टीके लगवाए गए थे। शुक्रवार को 389 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें पांचों वैक्सीनेशन सेंटरों पर 225 लोगों को टीके लगे, जबकि अकबरपुर ब्लॉक के रुरवाहार व सरवनखेड़ा ब्लॉक के सेरुआ टप्पा सैंथा, मंगटा, जसौरा व मनेथू गांव में लगे कैंप में 164 लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इससे सवाल उठने लगे हैं कि टीका लगवाने वाले क्या सभी लोग लेखपाल के जागरूक करने पर ही जा रहे हैं। वहीं जानकारों की मानें तो लेखपाल तय प्रारूप पर टीकाकरण की सूचना नहीं दे रहे हैं। तहसील में भूलेख कार्यालय के वैक्सीनेशन सेंटर व कैंप में लगाए गए टीके का ब्योरा व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है। इससे यह साफ नहीं हो रहा है कि कितने लेखपाल सक्रिय हैं और कितने लेखपालों का काम सुस्त है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि तहसील कार्यालय से व्हाट्स एप पर हर दिन सेंटर पर टीके लगने का ब्योरा प्राप्त हो रहा है। इसकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed