Mahoba: वरासत के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत, 2000 लेने के बाद ऑनलाइन एंट्री के नाम मांगे 500, जांच के आदेश
Mahoba News: वरासत के नाम पर लेखपाल का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल हो रहा है। लेखपाल पहले 2000 रुपये लेने के बाद ऑनलाइन एंट्री के नाम पर मांगे 500 रुपये मांग रहा था।
विस्तार
महोबा जिले में एक लेखपाल का रिश्वत मांगते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें लेखपाल वरासत के मामले में खुलेआम रिश्वत मांगते दिख रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण राजबहादुर ने वरासत दर्ज कराने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लेखपाल को सौंपे थे।
लेखपाल ने सबसे पहले वरासत दर्ज करने के लिए 2000 रुपये की रिश्वत ली, लेकिन काम नहीं किया। जब पीड़ित दोबारा मिला, तो लेखपाल ने कागज खो जाने का बहाना बनाया। राजबहादुर ने फिर से सारी औपचारिकताएं पूरी कीं, लेकिन इस बार लेखपाल ने ऑनलाइन एंट्री के नाम पर 500 रुपये और मांग लिए।
मामले की जांच के आदेश
तंग आकर पीड़ित ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें लेखपाल न केवल रिश्वत मांगते दिख रहे हैं, बल्कि पैसे न देने पर काम न करने की धमकी भी दे रहे हैं। वीडियो में लेखपाल को कहते हुए सुना जा सकता है "ये कोई कथा नहीं है, जिससे काम करा सकते हो करा लो। कुलपहाड़ एसडीएम अनुराग प्रसाद ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।