फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lekhpal Allegedly Instigated Crowd to Stone Police in Kanpur, Seven Arrested

कानपुर: पुलिस पर पथराव कराने का मास्टरमाइंड निकला लेखपाल, थाना प्रभारी पर लोहे की सरिया से किया था हमला

Mon, 31 Aug 2026 03:09 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 31 Aug 2026 03:09 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी एयरपोर्ट के पास रविवार शाम पुलिस पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अहिरवां चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने 22 नामजद समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Lekhpal Allegedly Instigated Crowd to Stone Police in Kanpur, Seven Arrested
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने लेखपाल अंबुज निषाद समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि लेखपाल ने ही मौके पर मौजूद लोगों को पुलिस पर पथराव के लिए उकसाया था। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में लेखपाल अंबुज निषाद के अलावा सौरभ कुमार, कैलाश, दीपू, लवकुश, शांति और गीता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले में 22 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से 15 नामजद आरोपी अभी फरार हैं। इसके अलावा 40 अज्ञात आरोपियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

थानाप्रभारी पर सरिया से किया था हमला

पुलिस के मुताबिक पथराव के दौरान चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र पर भी हमला किया गया था। आरोप है कि भीड़ में शामिल एक आरोपी ने उनके सिर पर सरिया से वार कर दिया था। घटना में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lekhpal Allegedly Instigated Crowd to Stone Police in Kanpur, Seven Arrested
पुलिस पर पथराव के मामले में लेखपाल समेत सात गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

लेखपाल पर उकसाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लेखपाल अंबुज निषाद की भूमिका सामने आई है और आरोप है कि उसने लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़काया तथा पथराव के लिए उकसाया। पुलिस उसके संबंध में तैनाती और अन्य जानकारी भी जुटा रही है। बताया गया कि वह पहले बिल्हौर में तैनात था, हालांकि वर्तमान तैनाती की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फरार नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed