{"_id":"58102cd34f1c1b3924bc3778","slug":"leave-bsp-and-sp-joined-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथी व साइकिल छोड़ तीन दिग्गजों ने थामा ‘कमल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी व साइकिल छोड़ तीन दिग्गजों ने थामा ‘कमल’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के तीन दिग्गज नेताओं ने मंगलवार को कमल थाम लिया। तीनों नेताओं ने शहर के एक पैलेस में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत मुकुट बिहारी वर्मा के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके पार्टी में शामिल होने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है।
शहर के एक पैलेस में मंगलवार से शुरू हो रहे भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर बसपा से भगवंतनगर के विधानसभा प्रभारी रहे कृष्णदत्त त्रिपाठी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपाइयों ने जाहिर की खुशी
रामकुमार व समर्थकों के साथ मौजूद प्रवेश सिंह सिंडीकेट।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नवाबगंज प्रथम के जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता प्रवेश सिंह (सिंडिकेट) ने भी अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
उनके साथ क्षेत्र के प्रधान साधु सिंह, सुरेश सिंह, चंद्रकली लोधी, मुकेश कुमार, अशोक, राम आसरे, संतोष, चंद्रशेखर, पप्पू सिंह, बांकेलाल, अमरपाल सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
उनके साथ क्षेत्र के प्रधान साधु सिंह, सुरेश सिंह, चंद्रकली लोधी, मुकेश कुमार, अशोक, राम आसरे, संतोष, चंद्रशेखर, पप्पू सिंह, बांकेलाल, अमरपाल सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
भगवंतनगर के विधानसभा प्रभारी रहे हैं कृष्णदत्त त्रिपाठी
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मौजूद कृष्ण दत्त त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रामकुमार यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी लोगों को भाजपा के अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने सदस्यता दिलाई।