{"_id":"6ab6e51d0c4f47afcd0bf393","slug":"leather-industry-roadshow-kicks-off-from-the-city-stage-set-in-kolkata-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157418-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर से उठा लेदर कारोबार का रोड शो, कोलकाता में सजेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर से उठा लेदर कारोबार का रोड शो, कोलकाता में सजेगा मंच
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय लेदर उद्योग को वैश्विक खरीदारों से जोड़ने के लिए ऑल इंडिया लेदर प्रोडक्ट्स एंड एलाइड सोर्सिंग फेयर (एआईएलपीए) 2.0 के रोड शो की शुरुआत शुक्रवार को शहर से हुई। इस फेयर का आयोजन 28 से 30 अक्तूबर तक कोलकाता के बिस्वा बांग्ला एग्जिबिशन सेंटर में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह दूसरा संस्करण लेदर और संबद्ध उद्योगों के लिए एक व्यापक कारोबारी मंच बनेगा।
काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के उपाध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने कहा कि एआईएलपीए 2.0 निर्माताओं को खरीदारों और कारोबारियों को नए बाजारों से जोड़ेगा। यह भारतीय लेदर उद्योग को वैश्विक सोर्सिंग का अवसर देगा। उन्होंने कानपुर और कोलकाता की संयुक्त भागीदारी से नए कारोबारी अवसर मिलने की बात कही।
फेयर के अध्यक्ष अधर साहनी ने बताया कि कानपुर की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, लेदर कारोबार की पहचान और कोलकाता की कनेक्टिविटी का लाभ आयोजन को मिलेगा। प्रेसीडेंट मो. अजहर ने कहा कि रोड शो का उद्देश्य केवल प्रचार नहीं, बल्कि उद्योग में सहयोग और साझेदारी के नए रास्ते खोलना है।
विज्ञापन
पूर्व प्रेसीडेंट जगदीश गुलाटी ने बताया कि फेयर में 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व घरेलू खरीदार शामिल होंगे। इसमें 100 से ज्यादा मैन्युफैक्चरर्स व एक्सपोर्टर्स के आने की उम्मीद है। फेयर में लेदर गुड्स, बैग, बेल्ट और फिनिश्ड लेदर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही मशीनरी, केमिकल्स और अन्य संबद्ध उत्पाद भी दिखाए जाएंगे।