फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Learned the method from YouTube ATM fraud gang exposed two including Apna Dal leader arrested

UP: यूट्यूब से सीखा तरीका…मिनटों में लगाते थे चूना, एटीएम फ्रॉड गैंग का खुलासा, अपना दल नेता समेत दो गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी के मुताबिक आरोपी मशीन का ऊपर का शटर चाबी से खोलते थे और उसके अंदर कैश ट्रे में देसी डिवाइस लगा देते थे। ग्राहक जब रुपये निकालने बूथ पर पहुंचता, तो पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी रुपये नहीं निकलते थे। कार में बैठे शातिर मशीन के पास पहुंचकर चाबी से शटर खोलकर डिवाइस में फंसे रुपये निकाल लेते थे।

विज्ञापन
Learned the method from YouTube ATM fraud gang exposed two including Apna Dal leader arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साइबर सेल ने शुक्रवार को एटीएम में डिवाइस लगाकर एसबीआई को लाखों की चपत लगाने वाले दो जालसाजों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी की पहचान अपना दल (एस) से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र उर्फ पंकज यादव व महाराजपुर के हाथीपुर मोड़ निवासी असरजीत के रूप में हुई।

विज्ञापन

इनके गैंग का सरगना महाराजपुर के करबिगवां का बट्टा मौके से भाग गया। आरोपी दो दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम चुके हैं। इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 38 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, 8 एटीएम स्टील प्लेट (डिवाइस), 4 पासबुक, 1 चेक बुक, 2 आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Learned the method from YouTube ATM fraud gang exposed two including Apna Dal leader arrested
आरोपियों के पास से बरामद सामान - फोटो : amar ujala

एसबीआई के एटीएम को बनाया जा रहा था निशाना
डीसीपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन एसबीआई प्रबंधन ने बिना मशीन को नुकसान पहुंचे एटीएम से रुपये निकलने की शिकायत की। एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा ने जांच की, तो पता चला कि बिना सुरक्षा वाले एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया जा रहा था।

विज्ञापन

यूट्यूब से एटीएम से रुपये निकालने की कला सीखी
सभी एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो सभी वहां एक कार दिखाई दी। कार का नंबर ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन श्यामनगर इलाके में मिली। पता चला कि असरजीत अपनी कार लेकर बाकी दोनों आरोपियों के साथ घटना को अंजाम देने जाता था। आरोपी दिसंबर 2024 से एटीएम को निशाना बना रहे थे। उन्होंने यूट्यूब से एटीएम से रुपये निकालने की कला सीखी थी। आरोपियों का कहना है कि बट्टा देसी डिवाइस बनवाकर लाता था। इन्हें प्रदेश के बाहर भी 20 से 25 हजार में बेचता था।

विज्ञापन

ऐसे देते थे घटना को अंजाम
डीसीपी के मुताबिक आरोपी मशीन का ऊपर का शटर चाबी से खोलते थे और उसके अंदर कैश ट्रे में देसी डिवाइस लगा देते थे। ग्राहक जब रुपये निकालने बूथ पर पहुंचता, तो पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी रुपये नहीं निकलते थे। कार में बैठे शातिर मशीन के पास पहुंचकर चाबी से शटर खोलकर डिवाइस में फंसे रुपये निकाल लेते थे। रुपये न निकलने पर ग्राहक का नुकसान नहीं होता था। मशीन से ट्रांजेक्शन न होने पर उसे बैंक से रकम वापस आ मिल जाती थी, इसलिए कोई ग्राहक न थाने जाता था और न ही बैंक।

ठगी के लिए किराये का खाता होता है इस्तेमाल
आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि उनका प्रतिदिन तीन से पांच लोगों को जाल में फंसाकर खातों में रुपये डलवाना होता था। एक खाते से अगर 10 हजार रुपये की ठगी करते थे तो दो हजार रुपये जिस खाते में रकम गई है, उसका किराया होता था। इस समय वे 90 किराये के खाते इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed