फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leakage in gas cylinder, incident while cooking, mother-daughter scorching

गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, खाना बनाते समय हुई घटनाएं, मां-बेटी झुलसीं 

Sat, 09 Nov 2019 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Leakage in gas cylinder, incident while cooking, mother-daughter scorching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हरबंशमोहाल के लोकमन मोहाल में शनिवार दोपहर प्राइवेट कर्मी सुशील गुप्ता के घर गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। इसमें खाना बना रहीं उनकी पत्नी व बेटी झुलस गईं। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में दोनों को उर्सला में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


लोकमन मोहाल निवासी उमा देवी दोपहर के समय रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर से गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग की लपटों में घिरने पर उन्होंने शोर मचाया तो बगल के कमरे में बैठी उनकी बेटी खुशी दौड़कर पहुंची।
विज्ञापन


मां को बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गईं। मां-बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास के अजय पांडेय, जीतू अवस्थी, दिलीप द्विवेदी मौके पर पहुंचे। सिलिंडर को रसोई से बाहर निकालकर ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में झुलसीं मां-बेटी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को उर्सला रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed