फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महाराजपुर स्टेशन के पास सुखे तालाब में मिला दंपति का शव - पोस्टमार्टम‌ रिपोर्ट में डूबने से मौत की पु‌्टि

महाराजपुर स्टेशन के पास सुखे तालाब में मिला दंपति का शव - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पु्टि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
महाराजपुर स्टेशन के पास सुखे तालाब में मिला दंपति का शव  - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पु्टि
फोटो भी महाराजपुर स्टेशन के पास सुखे तालाब में मिला दंपति का शव - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पु्टि, नाक और मुंह में भरा मिला किचड़ - पुलिस का दावा बेटी ने किया तिरस्कार तो बुजुर्ग दंपति ने दी जान माई सिटी रिपोर्टर सरसौल।कानपुर। महाराजपुर स्टेशन के पास मंगलवार सुबह सुखे तालाब में सलेमपुर निवासी बुजुर्ग दंपित बद्री प्रसाद कुशवाहा 65 और उनकी पत्नी शिव प्यारी 60 का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग दंपति की मौत डूबने से हुई है। लेकिन पुलिस ने बेटी के तिरस्कार के चलते जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का दावा किया है। किसान बद्री प्रसाद अपनी पत्नी के साथ सलेमपुर महाराजपुर में रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा प्रेम और दो बेटियां गुड्डन और सीमा हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। प्रेम अपने परिवार संग माता पिता से अलग चकेरी के अहिरवां राजेंदर नगर में रहता हैं। जबकि उनकी बड़ी बेटी भदासा में और छोटी बेटी सीमा नर्वल के नुमौरा गांव में रहती है। बेटा प्रेम ने बताया कि पांच साल पहले उनके पिता ने अपनी जमीन तीन लाख में बेंच दी थी। इसके बाद माता-पिता बड़ी बहन गुड्डन के घर रहने चलते गए थे। आरोप है कि रुपये समाप्त होने पर 15 दिन पहले उनकी बड़ी बहन ने दोनों लोगों को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह लोग इधर-उधर भटक रहे थे। मंगलवार उनका शव समाधी बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन सुखे तलाब में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बुजुर्ग दंपति की हत्या कर शव सुखे तालाब में फेंके जाने की सूचना दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। -- कोट वृद्घ दंपति का शव सुखे तालाब में मिला था। घटनास्थल के कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल मिली थी। वहीं बुजुर्ग अर्द्घ नग्न अवस्था में पाए गए थे। प्राथमिक जांच में बेटी के तिरस्कार से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------- दस दिन पहले पिता से हुई थी बात प्रेम ने बताया कि दस दिन पहले उसकी पिता से बात हुई थी तो वो बहुत परेशान थे। पूछने पर बोले थे कि जो भी जमां- पूंजी थी वो गुड्डन को देदी। अब गुड्डन घर से निकल जाने की बात कह रही है। उसने मेरे साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। अब हम दोनों के पास जान देने के अलावा कुछ नही बचा है। -- शादी समारोह में शामिल हुए थे दंपति ग्रामीणों का दावा है कि गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें दंपति भी शामिल हुए थे। इसके बाद से कोई उन्हें देखा। मंगलवार सुबह उनके शव मिलने की जानकारी हुई। -- घटनास्थल से मिली शराब की बोतल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के शव सुखे तालाब में पड़े मिले थे। शिवप्यारी औंधे मुंह और उनके उपर अर्द्घ नग्न अवस्था में बद्री प्रसाद का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने आशांका जाहिर की कि हत्यारों ने किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद उनका शव गांव से करीब 10 किमी दूर सुखे तालाब में फेंक दिया। अगर दंपति को जान ही देनी थी तो वह अपने घर पर या घर से महज आधे किमी दूर नदी में कूदकर जान दे सकते थे। इतनी दूर आने की क्या जरूरत थी। इधर पुलिस का दावा था कि बुजुर्ग दंपति ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। इससे उनकी मौत हो गई। उलझन के चलते बद्री प्रसाद ने अपना कपड़ा निकाल होगा। -- पुलिस का दावा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी मौत की गुत्थी पुलिस बेटी के तिरस्कार के बाद दंपति द्वारा शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीने से जान देने का दावा कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पु्टि हुई है। ऐसे में पुलिस का दावा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवालियां निशान उठ गए हैं। पुलिस का इस मामले में तर्क है कि सोमवार हुई बरसात के चलते वहां किचड़ हो गया था। जहरीली शराब पीने से दोनों औंधे मुंह गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed