फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laxmi will be demolished in the occupied settlement

लक्ष्मीरतन बस्ती में ढहाए जाएंगे कब्जे

Sat, 21 May 2016 01:13 AM IST
amar ujala bureau
amar ujala bureau Updated Sat, 21 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Laxmi will be demolished in the occupied settlement
तीन मंजिला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
कानपुर। लक्ष्मीरतन मलिन बस्ती में अवैध कब्जे गिराए जाएंगे। इस बाबत केडीए ने दुकान, रेस्टोरेंट और शोरूम आदि के संचालकों को नोटिस दिए हैं। इसके तहत 15 दिन में अवैध निर्माण ध्वस्त न कराने पर केडीए उन्हें गिराएगा।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने 25 जनवरी को लक्ष्मी रतन लैंड-ए और लैंड-बी मलिन बस्तियों में अवैध रूप से बनी दुकानें, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, शोरूम और मोटर गैराज आदि चलने का मामला उजागर किया था। इस मुद्दे को संज्ञान में लेने के बाद  केडीए ने मलिन बस्ती में अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां में लिप्त 36 लोगों को नोटिस देकर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की। केडीए ने बस्ती की जमीन पर रेस्टोरेंट, गैराज, दुकानें चलाने वाले 14 दुकानदारों को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा - 27 के तहत नोटिस दिए हैं।  इनमें मनमोहन सर्राफ, कुलदीप सिंह, राजेश गुप्ता, मदन सिंह बग्गा, सरन आनंद, बलविंदर सिंह, विकास दुआ, शकुंतला देवी दीक्षित, धनवंत कौर, चंद्र प्रकाश, परमजीत सिंह, ऋषि कत्याल आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

किदवई नगर ओ-ब्लाॅक के 68 प्लाट चिह्नित
कानपुर (ब्यूरो)। केडीए ने किदवई नगर ओ-ब्लाॅक के सर्वे के बाद 68 प्लाटों, मकानों को चिह्नित किया है। इनमें प्लास्टिक, कबाड़ आदि का काम हो रहा है। शुक्रवार को प्रवर्तन विभाग ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयश्री भोज को सर्वे रिपोर्ट सौंप दी। अब कार्रवाई के लिए कमिश्नर जल्द ही विभागों की बैठक करेंगे। किदवई नगर ओ-ब्लाॅक के सभी 760 प्लाटों का सर्वे कराया गया है। अपर सचिव एवं प्रवर्तन विभाग के प्रभारी अनिल भटनागर ने बताया कि सर्वे में प्रत्येक प्लाट या उसमें हुए निर्माण की मौजूदा स्थिति की फोटो कराई गई है। काबिज व्यक्ति का नाम, हो रहे उपयोग आदि का ब्योरा एकत्रित कराया गया है। मौके पर केडीए के 85 प्लाट खाली हैं, जबकि कई पर अवैध कब्जे हैं। कब्जे हटवाने के लिए जोन-4 अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता लव उपाध्याय को निर्देश दिए गए हैं। केडीए वीसी ने बताया कि ओ-ब्लाक के संबंध में हुए कंटेम्ट में केडीए के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी पार्टी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में 24 को चलेगा बुलडोजर
न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में 32 घरों को बुलडोजर से तोड़ने के लिए 24 मई को अभियान चलेगा। ग्राम बदुआपुर के इन कब्जों की वजह से न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 के विकास कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। केडीए अफसरों ने बताया कि चिह्नित जमीन पर 32 परिवार रहते हैं। पिछले हफ्ते इनमें से पात्रों को कांशीराम आवासीय योजना के तहत घर आवंटित किए गए हैं। उनसे पुराने घर खाली कराकर विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed