फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers' strike stop after lawyer-police dispute ends

यूपी: वकीलाें की पुलिस से विवाद के बाद शुरु हुई हड़ताल खत्म, कल से शुरु करेंगे काम

Tue, 05 Nov 2019 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike stop after lawyer-police dispute ends
वकीलों के प्रदर्शन में बवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दो दिन तक चले वकील-पुलिस विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। अभद्रता करने वाले सिपाही के निलंबन और वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में अंतिम आख्या (एफआर) लगने के बाद बार और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बुधवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के बाद मंगलवार सुबह भी अधिवक्ता बार एसोसिएशन के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए अदालती कामकाज ठप करा दिया। वादकारियों को सामान्य तारीखें लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


 

बार और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार का हिंसक प्रदर्शन न करने की हिदायत दी थी। उधर, सोमवार को वकीलों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर जिला जज अशोक कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास किया।

दोपहर लगभग एक बजे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव, महामंत्री कपिलदीप सचान, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला व महामंत्री बीर बहादुर सिंह ने बार एसोसिएशन गेट पर आकर संयुक्त रूप से हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

जिला जज की मध्यस्थता के बाद पुलिस-प्रशासन ने अधिवक्ताओं की दोनों मांगें मान ली हैं। मामले का पटाक्षेप हो गया है। बुधवार से अधिवक्ता सुचारु रूप से न्यायिक कार्य करेंगे। 
कपिलदीप सचान, महामंत्री-बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed