फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lateral entry arrangement in CSJMU, B.Sc and Diploma engineering students will also be able to do B.Tech

CSJMU में लेटरल एंट्री व्यवस्था: बीएससी और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र भी कर सकेंगे बीटेक, आज से करें आवेदन 

Sat, 28 May 2022 07:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 07:32 AM IST
सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय लेटरल एंट्री से दाखिले की सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब छात्र बीटेक दूसरे साल में प्रवेश ले सकते हैं, जिसके आवेदन 28 मई से शुरू हो जाएंगे। यही नहीं, विवि अब बीएससी मैथ और डिप्लोमा इंजीनियरिंग वाले छात्रों के लिए इसी साल से बीटेक में प्रवेश शुरू करेगा।

विज्ञापन
Lateral entry arrangement in CSJMU, B.Sc and Diploma engineering students will also be able to do B.Tech
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किन्हीं वजहों से बीटेक न कर पाने वाले बीएससी और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों को छत्रपति शाहू जी महाराज विवि एक बार और मौका दे रहा है। विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बीटेक लेटरल एंट्री के जरिये बीएससी और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र बीटेक दूसरे साल में प्रवेश ले सकते हैं। इसके आवेदन 28 मई से शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन

विवि अब बीएससी मैथ और डिप्लोमा इंजीनियरिंग वाले छात्रों के लिए इसी साल से बीटेक में प्रवेश शुरू करेगा। इन छात्रों के लिए बीटेक तीन साल का होगा। इस साल बीटेक में केमिकल, मैकेनिकल और मेट्रोलॉजी ब्रांच में दाखिला मिलेगा। इसमें किसी भी साल में बीटेक या डिप्लोमा करने वाले छात्र प्रवेश ले सकते हैं। अभी उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। 
विज्ञापन

पंजीकरण विवि की वेबसाइट csjmuniversity.co.in पर किया जाएगा। सीटों की संख्या और प्रवेश के फार्म के आधार पर ही चयन होगा। यूआईईटी की निदेशक प्रो. बृष्टि मित्रा ने कहा कि इसमें किसी भी आयु वर्ग का अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। दाखिला मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विवि में 28 मई से प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत होगी। छात्र 300 रुपये शुल्क के साथ एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र तीन पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। परिणाम जारी न होने के बावजूद छात्र आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed