फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Late-night ruckus at lounge; police unaware.

Kanpur News: लाउंज में देर रात हंगामा, पुलिस बेखबर

Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Late-night ruckus at lounge; police unaware.
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित सिप्रा लाउंज में शनिवार देर रात हुई मारपीट ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि रात करीब 3:30 बजे तक लाउंज खुला रहा। नशे में धुत युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पीटा। हुक्के से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि पिकेट पॉइंट से कुछ ही दूरी पर हुए हंगामे की भनक तक पुलिस को नहीं लगी।
विज्ञापन

फजलगंज निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्तों अमित लखमानी और हार्दिक वर्मा के साथ लाउंज गए थे। मोबाइल का चार्जर छूट जाने पर वह देर रात करीब 3:30 बजे दोबारा पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद अलमास बेग, अकीब कुत्वाल, अलमास का छोटा भाई और तीन अन्य युवकों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर हुक्के से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपियों ने घेरकर पीटा। बचाव करने वालों को भी धमकाया। घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रात 3:30 बजे तक लाउंज में गतिविधियां चल रही थीं तब पुलिस की गश्त कहां थी। यदि नियमानुसार प्रतिष्ठानों के संचालन का समय तय है तो इतनी रात तक लाउंज कैसे खुला रहा। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed