फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Late 50 trains including Shram Shakti Express, Tejas and Train 18

कोहरे का असर: श्रमशक्ति छह घंटे तो ट्रेन-18 और तेजस समेत 50 ट्रेनें लेट, यात्रियों को मिलेगा हर्जाना

Sun, 22 Dec 2019 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Late 50 trains including Shram Shakti Express, Tejas and Train 18
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
कोहरे की वजह से रविवार को भी 50 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। सुबह साढ़े छह बजे शहर पहुंचने वाली यह ट्रेन दोपहर साढ़े 12 बजे आई। ट्रेन-18, तेजस एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस भी लेट चल रही हैं। ट्रेन लेट पहुंचने की वजह से तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को हर्जाना मिलेगा। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें घंटों रहीं लेट
दिल्ली से कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस छह घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस सवा घंटा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, टाटा-छपरा एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, टाटा-मूरी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं। ऐशबाग-लखनऊ मेमू डेढ़ घंटे, बिहार-संपर्कक्रांति एक्सप्रेस पौने दो घंटे, सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन


 

Late 50 trains including Shram Shakti Express, Tejas and Train 18
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
एकाउंट में पहुंच जाएगा हर्जाना
तेजस एक्सप्रेस रविवार सुबह लखनऊ से कानपुर सेंट्रल पर एक घंटे की देरी से सुबह 8:20 बजे पहुंची। दिल्ली पहुंचने में भी यह ट्रेन 40 मिनट लेट रही। ट्रेन लेट पहुंचने की वजह से यात्रियों के हर्जाने के रूप में आईआरसीटीसी की तरफ से 100 रुपये दिए जाएंगे। इस ट्रेन के सारे टिकट ऑनलाइन बैंकिंग से बुक होते हैं। लिहाजा, हर्जाने के रुपये यात्रियों के बैंक एकाउंट में पहुंच जाएंगे। 

100 ट्रेनें निरस्त, तब यह हाल 
लगभग 100 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं, तब ट्रेनों की चाल का यह हाल है। कहीं यह ट्रेनें भी रूट पर होतीं, तो ट्रेनों की चाल और भी ज्यादा बिगड़ जाती। 1200 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed