फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   last date of registration for admission in hbtu kanpur

एचबीटीयू में चाहते हैं पढ़ना तो रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, कल अलॉट होंगी पहले चरण की सीटें

Sat, 29 Jun 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
last date of registration for admission in hbtu kanpur
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के बीटेक, एमटेक और एमसीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 30 जून है। इसके बाद किसी भी नए छात्र को रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए एक जुलाई को सीटें अलॉट की जाएंगी। दो जुलाई से छह जुलाई तक दस्तावेजों का वेरीफिकेशन और सीटें फ्रीज व फ्लोट करने की प्रक्रिया चलेगी। सात जुलाई को अगर कोई छात्र काउंसलिंग से हटना चाहेगा तो उसे मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

last date of registration for admission in hbtu kanpur
एचबीटीयू
आठ जुलाई को पहली राउंड के बाद रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा। दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची नौ जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 10 से 15 जुलाई के बीच छात्र अपने दस्तावेज वेरीफाई करा सकेंगे। 29 जुलाई तक ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसके बाद एक से 14 अगस्त के बीच ऑफलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी।

सीट फ्लोटिंग के लिए अलग से देने होंगे बीस हजार रुपये
रजिस्ट्रेशन प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि सीट फ्लोटिंग प्रक्रिया सख्त की गई है। अब सीट आवंटन के बाद छात्र जितनी बार फ्लोट का ऑप्शन चुनेगा उतनी बार उसे बीस हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। एससी-एसटी छात्रों को इसमें छूट दी गई है।

 

last date of registration for admission in hbtu kanpur
एचबीटीयू
उनके लिए 12 हजार रुपये सीट फ्लोट का चार्ज तय हुआ है। सीट फ्लोट करने वाला छात्र दो या तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद सीट छोड़ता है तो उसकी ओर से जमा किए गए प्रत्येक फ्लोट के बीस हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।

उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र को काउंसलिंग के पहले ही राउंड में सीट आवंटित हो जाती है और वह अच्छी ब्रांच के लिए फ्लोट का ऑप्शन चुनता है तो इसके लिए उसे बीस हजार रुपये देने होंगे। दूसरी काउंसलिंग के बाद भी अगर छात्र ने फ्लोट का ऑप्शन चुना तो फिर से उसे बीस हजार रुपये देने होंगे।

अंत में अगर छात्र एडमिशन नहीं लेता है तो दो राउंड के फ्लोट चार्ज यानी 40 हजार रुपये और पांच हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जब्त किया जाएगा। एससी-एसटी छात्रों से कुल 29 हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।

ये होगी अनिवार्यता
पाठ्यक्रम           शैक्षिक अनिवार्यता
बीटेक            12वीं के साथ जेईई मेंस की रैंक
एमटेक            स्नातक के साथ गेट क्वालीफाई होना चाहिए
एमसीए            निमसेट की रैंक के आधार पर मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed