फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighting for the rights of workers

श्रमिकों के हक की आवाज बुलंद की

Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fighting for the rights of workers
तिलक हाॅल में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते इंटक प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह और मौजूद पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल व पूर्व सासंद राजाराम पाल, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री। - फोटो : amarujala
कानपुर। मई दिवस पर श्रमिक और कर्मचारी संगठनों ने बैठकें और सभाएं करके हक की मांग पर आवाज बुलंद की। संगठनों ने कहा कि श्रमिक हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सूती मिल मजदूर यूनियन ने मई दिवस को मजबूर दिवस के रूप में मनाते हुए चुन्नीगंज कैंप कार्यालय में बैठक की। इसमें मजदूर हितों की अनदेखी पर सरकारों को कोसा गया। कहा गया कि श्रमिक वर्ग अब शोषित वर्ग बनकर रह गया है। बीएम त्रिपाठी, राजू ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम पाल, राकेश, सतीश आदि मौजूद रहे। रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर बड़ा चौराहा पर बैठकर डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। नेशनल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अनूप मिश्रा, आरके शुक्ल, अमित त्रिवेदी, राकेश पाल, राम प्रकाश, राज कुमार आदि मौजूद रहे। नवयुवक क्रांति दल की ओर से शुगर मिल कंपाउंड से अफीमकोठी चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से बड़ा चौराहा से तिलक हाॅल तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें बिजली, परिवहन, रक्षा, ईएसआई, चमड़ा उद्योग में लगे श्रमिकों, असंगठित कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई का लाभ देने की मांग की गई। हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स इंप्लाइज एसोसिएशन ने श्रमिकों में भय और असुरक्षा खत्म करने की मांग के संबंध में बैठक कर मई दिवस मनाया।  दिनेश कुमार भाटिया, गुरुभज सिंह आदि मौजूद रहे। वर्ल्ड लेबर आर्गनाइजेशन की ओर से बैठक हुई। जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा ने मिल गेट पर सभा की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चुन्नीगंज बस स्टेशन पर आम सभा कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर आंदोलन है एकता  की मिसाल ः श्रीप्रकाश 
कानपुर (ब्यूरो) । पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का माहौल समाप्त करने के लिए मजदूर आंदोलनों की आवश्यकता है। वह रविवार को तिलक हाॅल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर यूथ इंटक द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूर आंदोलन में क्षेत्रवाद, भाषावाद और संप्रदायवाद नहीं होता है। कानपुर इसका जीता जागता उदाहरण रहा है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस ने इंटक का गठन श्रमिकों से सीधे जुड़ने के लिए किया था। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार श्रमिक विरोधी हैं। यही वजह है कि श्रमिकों का शोषण हो रहा है। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा उनका संगठन हमेशा मजदूरों के हितों के लिए लड़ता रहा है। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने श्रमिक कालोनी के मालिकाना हक और बंद मिलों के लिए संघर्ष का एलान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि महानगर कमेटी मजदूरों की लड़ाई के लिए संकल्प ले चुकी है। कार्यक्रम का संयोजन केके तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, संजीव दरियावादी, शंकरदत्त मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed