{"_id":"5c6027a0bdec22737b7b850b","slug":"landlord-misdeeded-with-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात में महिला के कमरे में घुसा मकान मालिक, दुष्कर्म करने के बाद पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में महिला के कमरे में घुसा मकान मालिक, दुष्कर्म करने के बाद पति को पीटा
Mon, 11 Feb 2019 08:21 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के दही चौकी में शनिवार रात किराए के मकान में रहने वाली महिला ने मकान मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पति के शिकायत करने पर उससे मारपीट की। देर रात युवक ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
गंगाघाट थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह पति के साथ दही चौकी में किराए के मकान में रहती है। शनिवार रात मकान मालिक उसके कमरे में घुस आया और उससे मारपीट की। इस दौरान कमरा बंद कर उससे दुष्कर्म भी किया। पति जब घर लौटा तो उसने उसे घटना की जानकारी दी।

Trending Videos
पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया
पति ने जब शिकायत की तो उसे भी पीट दिया। देर रात पति ने पुलिस को सूचना दी। पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इस दौरान पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि महिला व उसके पति की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। दो दिन से हो रहा है विवाद दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि मकान मालिक व किराए पर रहने वाली महिला के बीच दो दिन से विवाद चल रहा है। सूचना पर लगातार दो दिन यूपी 100 भी घर गई। हालांकि विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।