{"_id":"6a4430fa3541b52b010106e9","slug":"land-prices-in-three-villages-of-narwal-have-risen-by-35-percent-over-two-years-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1572946-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नरवल के तीन गांवों में दो वर्ष बाद 35 फीसदी बढ़े जमीन के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नरवल के तीन गांवों में दो वर्ष बाद 35 फीसदी बढ़े जमीन के दाम
विज्ञापन
कानपुर। नरवल तहसील के तीन गांवों में जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने वालों को अब अधिक जेब ढीली करनी होगी। जिला प्रशासन ने महाराजपुर, हाथीपुर और फुफुवार सुईथोक गांव के बढ़े सर्किल रेट को मंजूरी दे दी है। एक जुलाई 2026 से लागू नए सर्किल रेट से इन गांवों में जमीन की सरकारी कीमतों में करीब 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। यहां करीब दो वर्ष बाद सर्किल रेट में बदलाव किया गया है। पूर्व में वर्ष 2024 में सर्किल रेट बढ़ा था।
सबसे बड़ा बदलाव महाराजपुर और फुफुवार सुईथोक में देखने को मिला है। पहले महाराजपुर में 9.15 मीटर तक सड़क पर स्थित आवासीय भूमि का सर्किल रेट 5,250 रुपये प्रति वर्गमीटर था, जिसे बढ़ाकर 7,300 रुपये कर दिया गया है। वहीं फुफुवार सुईथोक में यह दर 2,650 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है। हाथीपुर में भी समान श्रेणी की जमीन का नया सर्किल रेट 7,300 रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया है। व्यावसायिक भूखंडों के सर्किल रेट में भी संशोधन किया गया है। प्रमुख मार्गों पर स्थित दुकानों और व्यावसायिक भवनों के लिए अलग-अलग सड़क की चौड़ाई के आधार पर नई दरें तय की गई हैं। वहीं कृषि भूमि के सर्किल रेट में भी बढ़ोतरी की गई है। जहां पहले कृषि भूमि की सरकारी कीमत 63.60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से शुरू होती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 89 लाख रुपये से 1.37 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक कर दिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ती बाजार कीमतों और वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप सर्किल रेट का पुनर्निर्धारण किया गया है।
आवासीय भूमि के पुराने-नए सर्किल रेट (रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब )
गांव
9.15 मीटर तक सड़क 9.15 से 18.29 मीटर
18.29 मीटर से अधिक
महाराजपुर
5250 से 7,300
6050 से 8,400
29900 से 9,300
हाथीपुर 5250 से 7,300 6050 से
8,400
29900 से 9,300
फुफुवार सुर्खीखेड़ा 2650 से 5,000
2900 से 7,000
23500 से 8,000
कृषि भूमि के नए सर्किल रेट (प्रति हेक्टेयर)
गांव
पुराना सर्किल रेट नया सर्किल रेट
महाराजपुर 63.60 लाख से 100 लाख 89 लाख से 1.37 करोड़
हाथीपुर 63.60 लाख से 100 लाख 89 लाख से 1.37 करोड़
फुफुवार सुईथोक 46.20 लाख से 69.30 लाख 66 लाख से 100 लाख
नोट- सड़क की चौड़ाई के अनुसार रेट तय किए गए
व्यावसायिक भूमि के नए सर्किल रेट (रुपये प्रति वर्गमीटर)
गांव
पुराना रेट नया रेट
महाराजपुर
27000 से 29900 27,000 से 30,000
हाथीपुर 27000 से 29900 27,000 से 30,000
फुफुवार सुईथोक 21700 से 23500 22,000 से 24,000
वर्जन-
नर्वल तहसील के तीन गांव के सर्किल रेट में संशोधन कर नया सर्किल रेट जारी कर दिया है। एक जुलाई से नई दरें लागू कर दी गईं हैं।
- विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त