{"_id":"60f5d9df8ebc3e6d3b300e5d","slug":"land-marked-for-rajpur-nagar-panchayat-office-akbarpur-news-knp6412504187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर नगर पंचायत कार्यालय के लिए भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर नगर पंचायत कार्यालय के लिए भूमि चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। राजपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के दो साल बाद स्थायी कार्यालय बनाने की कवायद तेज हो गई है। एसडीएम ने कस्बे में पहुंचकर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव डीएम को भेजा है।
राजपुर कस्बे की आबादी करीब बीस हजार है। दिसंबर 2019 में कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसके बाद कस्बे में पैलावर, जैनपुर, पिटाकपुर ग्राम पंचायतों के अलावा हिमायुपुर, मदियापुर, सलेमपुर को भी शामिल किया गया। शासन के निर्देश पर कस्बे के बीआरसी कार्यालय के पास जूनियर हाईस्कूल परिसर में नगर पंचायत का अस्थायी कार्यालय बनाया गया है।
नगर पंचायत का स्थायी कार्यालय न होने से विकास कार्य रुका हुआ था। साथ ही नगर पंचायत आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने नगर पंचायत के लिपिक जितेंद्र कुमार के साथ नगर पंचायत कार्यालय के लिए भूमि चिह्नित की।
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय के पीछे जल निगम कार्यालय के पास नगर पंचायत कार्यालय के लिए एक बीघा छह बिसवा बंजर भूमि चिह्नित की गई। एसडीएम ने बताया कि इस जमीन पर कार्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव डीएम जेपी सिंह को भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।