फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Land demarcation for Atal Bihari station begins, construction work to begin soon

Kanpur News: अटल बिहारी स्टेशन के लिए जमीन का सीमांकन शुरू, जल्द होगा निर्माण कार्य

Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Land demarcation for Atal Bihari station begins, construction work to begin soon
कानपुर। अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए नया अटल बिहारी रेलवे स्टेशन बनना है। इसके लिए जमीन के सीमांकन का काम शुरू हो गया है। इस महीने के आखिरी हफ्ते में सीमांकन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद बाउंड्रीवॉल बनाकर अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। यह नया स्टेशन सीएसजेएमयू के सामने कल्याणपुर में दलहन अनुसंधान केंद्र की जमीन पर बनेगा।
विज्ञापन

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए रावतपुर और कल्याणपुर रेलवे स्टेशन बंद किए जाएंगे। इनकी जगह नया अटल बिहारी रेलवे स्टेशन लेगा। इसके लिए रेलवे को सीएसए ने 0.8 हेक्टेयर (3.20 बीघा) जमीन उपलब्ध कराई है। नया रेलवे स्टेशन बनाने का जिम्मा प्रयागराज की डीडी आहूजा फर्म को 37 करोड़ रुपये में दिया गया है। फर्म के इंजीनियर नए स्टेशन की ड्राइंग तैयार कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, जमीन के सीमांकन का काम शुरू हो गया है। उसके बाद बाउंड्रीवॉल बनाकर स्टेशन से संबंधित निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि से दो साल में काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अटल बिहारी स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां यात्रियों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था, रेस्टोरेंट, वेटिंग रूम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फ्लाईओवर बनाकर इस स्टेशन को कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलियत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। रेलवे को अब तक पीडब्ल्यूडी से 1.67 हेक्टेयर खाली जमीन मिली है। यह जमीन आईआईटी कानपुर, मंधना के आसपास की है। पीडब्ल्यूडी जमीन खाली कराने का काम तेजी से कर रहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि खाली जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के लिए 2.23 हेक्टेयर जमीन रेलवे को चाहिए।
करीब 16 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से जीटी रोड पर बनीं 16 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। इससे लाखों शहरवासियों को ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके निर्माण कार्य में करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो आगे चल कर बढ़ भी सकती है। यह रेलवे एलिवेटेड ट्रैक अनवरगंज स्टेशन के आगे तेजाब मिल क्रॉसिंग के पास से उठेगा और मंधना रेलवे स्टेशन तक जाएगा।

-------------------------------


वर्जन

अटल बिहारी रेलवे स्टेशन के लिए जमीन के सीमांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के लिए 1.67 हेक्टेयर जमीन मिल गई है। काम चल रहा है, जल्द ही पूरी जमीन मिल जाएगी और उसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत कराई जाएगी।
- सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पूर्वी रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed