फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   land

अकबरपुर नगर निकाय की एक करोड़ की भूमि कराई कब्जा मुक्त

Sun, 28 Feb 2021 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
land
नगर पंचायत की जमीन से कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को अकबरपुर में हाईवे किनारे स्थित नगर निकाय की एक करोड़ की जमीन पर कब्जे के लिए बनाई जा रही नींव को ढहा कर वहां से लकड़ी की पेटी आदि हटवा दी गई।
विज्ञापन

अकबरपुर में खरजा नगर के नजदीक हाईवे की कानपुर लेन से सटी गाटा संख्या 27 की तीन बिस्वा भूमि पर शंकर दयाल नगर निवासी जागेंद्र ने कब्जा कर नींव बनाने का काम शुरू कर दिया। लकड़ी की पेटी व अन्य सामान सरकारी जमीन पर एकत्र कर रखा था। निर्माण की जानकारी पर नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार ने तहसीलदार अकबरपुर को अवगत कराया। तहसीलदार संजय कुमार सिंह, काननूगो आशीष गुप्ता, लेखपाल अरुण गुप्ता, नंदलाल पटेल मौके पर पहुंचे। पैमाइश के बाद निर्माण अवैध मिलने पर जेसीबी से नींव ढहा दी गई। अन्य अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि कब्जेदार को कड़ी चेतावनी दी गई है। दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed