{"_id":"6acaa872b42cc39ecb0a44ae","slug":"lakshmibai-warriors-defeated-azad-tigers-to-secure-a-spot-in-the-final-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158390-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लक्ष्मीबाई वॉरियर्स ने आजाद टाइगर्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लक्ष्मीबाई वॉरियर्स ने आजाद टाइगर्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के आखिरी लीग मुकाबले में लक्ष्मीबाई वॉरियर्स ने आजाद टाइगर्स को 22 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार में फाइनल में लक्ष्मीबाई वॉरियर्स अब भगत ब्रिगेड से भिड़ेगी।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में लक्ष्मीबाई वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाए। करन ने 28 और अभिषेक राजपूत ने 20 रन का योगदान दिया। अविनाश सचान ने चार विकेट झटके। आजाद टाइगर्स की टीम 123 रन ही बना सकी। आशीष मिश्रा ने 28, मिशन गुप्ता ने 21 और नितेश त्रिपाठी ने 20 रन बनाए। पुनीत शुक्ला ने चार विकेट, अनिल त्रिपाठी और राघवेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
अनिल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच, पुनीत शुक्ला को बेस्ट बॉलर, अभिषेक राजपूत को बेस्ट बैट्समैन, आशीष मिश्रा को फाइटर ऑफ द मैच और अविनाश सचान को इंटरटेनर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्य सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, करिश्मा वर्मा और गोपेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।