{"_id":"69260e87b0dc2d7cf5078205","slug":"lakhs-of-rupees-including-rs-50000-cash-stolen-from-retired-soldiers-house-kanpur-news-c-220-1-akb1006-134566-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी समेत लाखों की चोरी
Wed, 26 Nov 2025 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। नगरपालिका के शिवाजी नगर स्थित रिटायर्ड फौजी के सूने मकान का सोमवार रात में ताला तोड़कर चोर 50 हजार की नकदी व लाखों के गहने ले गए। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है।
पुखरायां के शिवाजी नगर निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त वीर सिंह ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में ड्युटी करते हैं। सोमवार को पत्नी बच्चों को लेकर मायके शादी समारोह में शामिल होने चली गई। रात में वह मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ड्यूटी करने चले गए। घर सूना पाकर चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे।
बक्से में रखी 50 हजार की नकदी सहित गहने और रिवाल्वर का लाइसेंस, फौज की सर्विस बुक, लैपटॉप, बच्चों की मार्कशीट, जरूरी कागजात व अन्य सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह जब ड्युटी करके आया तब ताला टूटा और कमरे में सामान बिखरा देखकर जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। पुखरायां चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।