फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lakhs of cash and jewelery stolen from doctors house in Orai

Orai: डॉक्टर के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नगदी और जेवर किए पार, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर

Thu, 10 Nov 2022 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Nov 2022 10:05 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर में शातिर चोरों ने एक डॉक्टर के घर से लाखों की नगदी और जेवर पार कर दिए। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार चोर दो बैग टांगे हुए नजर आ रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Lakhs of cash and jewelery stolen from doctors house in Orai
घर में बिखरा पड़ा हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले में डॉक्टर के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी और लॉकर को तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दिए। सुबह पड़ोस में रहने वाले भाई ने घर के मुख्य दरवाजे का टूटा ताला देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

फिलहाल परिजन चोरी गए सामान का आकलन कर रहे हैं। उसके बाद तहरीर दी जाएगी। वहीं, चार चोर दो बैग टांग मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी डॉक्टर अनिल गुप्ता बीती चार नवंबर को पत्नी के साथ इंडोनेशिया घूमने गए हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी व लॉकरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दिए। सुबह जब पड़ोस में रहने वाले भाई सुनील टहलने निकले, तो उन्होंने दरवाजा खुला देखा। घर के अंदर पहुंचने पर बिखरा हुआ कमरा और गायब सामान देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस क़ो सूचना दी। डॉक्टर के भाई सुनील ने बताया कि बड़े भाई अनिल चार नवंबर को घूमने विदेश गए थे और 12 नवंबर को उन्हें वापस आना था। उनका कोई बैंक लॉकर नहीं है, जिसके चलते जीवन भर की पूंजी घर पर ही लॉकर में रखी थी। चोर लॉकर अपने साथ ले गए।

इस घटना की जानकारी उन्होंने फोन से डॉक्टर को दी। बता दें कि उनका एक पुत्र अमर है, जो गाजियाबाद में रहकर बिजनेस करता है। उनकी लड़की की शादी हो चुकी है। घर पर डॉक्टर और उनकी पत्नी ही रहते है। बताया कि चोरी गए सामान का आकलन कर वह तहरीर पुलिस को देंगे।

सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर
घर के पास स्थित मस्जिद पर लगे कैमरों में चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिसमें से दो चोर अपने हाथों में बैग लिए हुए दिख रहे हैं। उसमें गुरुवार की सुबह 2:30 का टाइम दिख रहा है, जिस समय चोर चोरी करके बजरिया साइड जाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed