{"_id":"5a185bcc4f1c1b97678bd9f3","slug":"lady-went-in-a-temple-and-said-lord-shiva-is-my-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां थाने के मंदिर में पहुंची महिला शिव को पति बता मूर्ति से लिपट गई फिर हुआ कुछ ऐसा कि भीड़ लग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां थाने के मंदिर में पहुंची महिला शिव को पति बता मूर्ति से लिपट गई फिर हुआ कुछ ऐसा कि भीड़ लग गई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जिसके बाद मौके पर लोगों का तांता लगा गया। जिले के एक थाने के मंदिर में एक महिला पहुंच गई और वहां भगवान शिव की मूर्ति से लिपट कर उन्हें अपना पति बताने लगी। जानिए क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन
मूर्ति के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के दिबियापुर थाने परिसर में स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार दोपहर 30 वर्षीय युवती पहुंच गई। शिव जी को अपना पति बताकर मूर्ति से लिपट गई। यह देख मौके पर भीड़ लग गई। बाद में किसी प्रकार से समझाबुझाकर पुलिस ने उसे मंदिर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर के थाना परिसर में मंदिर है। शुक्रवार को युवती ने मंदिर के अंदर पहुंचकर कब्जा कर लिया। महिला भगवान शंकर को अपना पति और भगवान गणेश को पुत्र बता रही थी। महिला भगवान शंकर की मूर्ति की लगातार सेवा करने में जुट गई। इस दौरान मंदिर में पूजा करने आईं महिलाओं की भीड़ लगी रही।
मूर्ति के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला
युवती से जब पुलिस ने बाहर निकलने के लिए कहा तो वह बोल रही थी कि भगवान शंकर उसे छोड़ ही नहीं रहे। महिला इसी तरह के हाव भाव भी दिखा रही थी कि उसे को कोई पकड़े हुए है। पुलिस के काफी समझाने के बाद महिला मंदिर से बाहर आई।
मूर्ति के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ में मौजूद अनीता ने बताया कि यह युवती विवाहित है और बहुत समय से भगवान शिव की आराधना करती आ रही है।लोगों का यह भी मानना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर भी हो सकती है।