{"_id":"5814da884f1c1b900dbc2405","slug":"lady-killed-by-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डेंगू के डंक’ ने ले ली एक और जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डेंगू के डंक’ ने ले ली एक और जान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पारा कम होने के बाद भी डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के हैलट में भर्ती फतेहपुर की महिला की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। महिला को शुक्रवार रात को ही बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से यहां रेफर किया गया था। उधर, पारा कम होने के बाद भी डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
बिंदकी (फतेहपुर) निवासी सुदर्शन साहू की पत्नी आरती (30) को 20 दिन से बुखार आ रहा था। इसके चलते उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जांच मेें डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार की रात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। सुबह साढ़े पांच बजे आरती को हैलट इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं हैलट ओपीडी में 1229 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में जो मरीज पहुंचे, उनमें 50 फीसदी से ज्यादा मरीज बुखार के थे। मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले काफी मरीज आ रहे हैं।