{"_id":"5f09a5149df77205002820b9","slug":"lady-commits-suicide-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः छह माह की बेटी को बेरहमी से पीट रही थी पत्नी, पति ने डांटा तो फांसी पर झूल दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः छह माह की बेटी को बेरहमी से पीट रही थी पत्नी, पति ने डांटा तो फांसी पर झूल दी जान
Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कैरमेर में शुक्रवार को बेटी को पीटने पर पति की डांट दिया। इससे महिला ने पति के गमछे से ही फांसी लगा खुदकुशी कर ली। जिले के कैरमेर गांव निवासी आशीष खेती और मजदूरी करता है।
घर पर पत्नी प्रीती (24) दो पुत्रियों के साथ रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को किसी बात से नाराज होकर प्रीती ने छह माह की बेटी को पीट दिया। इस पर आशीष ने नाराजगी जता प्रीती को डांट दिया। इसके बाद आशीष खेत में धान की रोपाई करने चला गया।
शुक्रवार शाम आशीष खेत से वापस आया तो प्रीती का शव घर में उसके ही गमछे से फांसी पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मृतका के पिता राजाराम निवासी मंडला कोतवाली मल्लावां भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।