बेटी के सुहाग को मां ने उतारा था मौत के घाट, ये थी वजह, महिला गिरफ्तार
- दामाद की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
- 20 दिन पूर्व पाली के पिपरौला गांव में हुई थी घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा निवासी बाबूराम परिवार के साथ पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौला में ससुराल में रहने लगे थे। यहां बाबूराम के पुत्र प्रेमसागर (32) का प्रेम प्रसंग मामा बलीराम की पुत्री माधुरी से चल निकला था। 13 अप्रैल को माधुरी और प्रेमसागर ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसको लेकर बलीराम और उसका परिवार असंतुष्ट थे। 15 मई को प्रेमसागर पिपरौला में ससुराल गया था। 16 मई को वह बलीराम के मकान के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। उसे परिजन एंबुलेंस से शाहाबाद सीएचसी ले गए थे, जहां प्रेमसागर की मौत हो गई थी।
18 मई को प्रेमसागर की मां गुड्डी देवी ने बलीराम की पत्नी निराशा के खिलाफ जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।