{"_id":"6a85ebb5f95c8c16c80574dc","slug":"laborers-body-found-in-rented-roomlaborers-body-found-in-rented-room-kanpur-news-c-220-1-akb1007-147635-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किराये के कमरे में पड़ा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किराये के कमरे में पड़ा मिला मजदूर का शव
Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर में बुधवार दोपहर को किराएदार के कमरे से बदबू आने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे के बेड़ पर मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर निवासी मोहन द्विवेदी (32) नेहरू नगर अकबरपुर निवासी कमलापति के आवास में किराए पर रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब कमलापति ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि किराएदार मोहन के कमरे से बदबू आ रही है और दरवाजा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने घर के दूसरे तल पर बने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो बेड़ पर मोहन का करीब तीन दिन पुराना शव पड़ा हुआ था।
अनहोनी की जानकारी पर जमालपुर निवासी बहन रीता तिवारी मौके पर पहुंच गई। उसने बताया कि भाई तीन साल से अकबरपुर में किराए के मकान में रहते थे। करीब चार माह पहले उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने दुर्वासा ऋषि घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मजदूरी की बीमारी से जान गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।