फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer dies in under construction medical college

Kanpur News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूर की मौत

Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in under construction medical college
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम करते समय संदिग्ध हालात में मजदूर फर्श पर गिर पड़ा। ठेकेदार मजदूर को लेकर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने साथी मजदूरों से घटना की जानकारी कर मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से परसेड़ा चांदपुर फतेहपुर निवासी संतोष निषाद (49) जिला अस्पताल में बन रहे मेडिकल कॉलेज में काम करते थे। मंगलवार दोपहर 10 वीं मंजिल पर बैठकर सीमेंट और मौरंग का मसाला बना रहा था। जब वह उठा तो अचानक फर्श में गिर गया। साथियों ने देखा तो ठेकेदार कामता प्रसाद को सूचना दी। इस पर ठेकेदार कामता, सुपरवाइजर दीपक सिंह ने अन्य मजदूरों के साथ संतोष को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां ईएमओ डॉ. धर्मवीर चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed