हरदोई: ट्रक से बालू उतारते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चित्तरपुरवा में ट्रक से बालू उतारते समय करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मूंगापुरवा निवासी अरविंद (32) पुत्र राम प्रसाद मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम वह चित्तरपुरवा में ट्रक से बालू उतार रहा था। इसी दौरान उसका फावड़ा ट्रक के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
इसके चलते उसे तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस कर तड़पने लगा। मौके पर कार्य कर रहे अन्य मजदूर आनन फानन ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिवार में पत्नी फूलकेसरी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।