फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer dies after falling from the third floor of a building under construction

Kanpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from the third floor of a building under construction
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सरैयां निवासी अनवर (35) गंगापार निवासी ठेकेदार के साथ काम करता था। उसके भाई समीर ने बताया कि भाई वर्तमान में वाजिदपुर संजयनगर में एक बहुमंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा है। बताया कि रविवार को वह अपने साथियों के साथ इमारत में नीचे काम कर रहा था जबकि ठेकेदार अनवर समेत दो अन्य लोगों को तीसरी मंजिल पर लेंटर की ढलाई के लिए ले गया था। आरोप है कि भाई ने बिना किसी सुरक्षा के काम करने से मना भी किया था। ठेकेदार ने वेतन न देने की धमकी देकर जबरन उन्हें ढलाई के काम में लगा दिया। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन अन्य मजदूर कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed