फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   laborer died collapsed wall while digging

खुदाई करते समय अचानक ढही दीवार में दबकर मजदूर की मौत, जेसीबी से निकाले गए मलबे में दबे दो लोग

Sun, 29 Sep 2019 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
laborer died collapsed wall while digging
दुकान ढहने के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बांदा में बारिश और बूंदाबांदी के बीच पुरानी दुकान के फर्श में भूतल की खुदाई के दौरान अचानक दीवार और मिट्टी ढह जाने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। तीनों को मिट्टी से निकालने में पुलिस ने जेसीबी की मदद ली। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के नजदीक गुरहा कुआं तिराहे पर चौक बाजार में रविवार को दोपहर जूते की दुकान (कक्कू बूट हाउस) में निर्माण कार्य चल रहा था। फर्श के नीचे भूतल के लिए खुदाई कराई जा रही थी। साथ में पक्का निर्माण भी चल रहा था। अचानक एक तरफ की दीवार ढह गई।
विज्ञापन


दीवार का मलबा और ढही मिट्टी में राजगीर रामू (40) पुत्र मुन्नीलाल (अलीगंज, बांदा), मजदूर मंगी चौहान (38) पुत्र सुंदर (नोनिया मोहाल, बांदा) और एक अन्य मजदूर पांडेय (28) दब गए। बाजार इलाका होने से फौरन ही बड़ी तादाद में लोग आ गए। चंद कदम दूर स्थित कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन मलबा हटाकर दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू हो गया। नगरपालिका की जेसीबी से मिट्टी और मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। मंगी मृत अवस्था में निकाला गया। रामू और पांडेय को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर अपर एसपी एलबीके पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, ईओ संतोष मिश्रा सहित चौकियों के प्रभारियों की मौजूदगी में मलबा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed