{"_id":"6607e06218bb2c6b920f5ea4","slug":"laborer-committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-pistol-took-action-due-to-domestic-dispute-dead-body-fo-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मजदूर ने तमंचे से गोली मारकर दी जान, घरेलू कलह में उठाया कदम, खेत में पड़ा मिला शव, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मजदूर ने तमंचे से गोली मारकर दी जान, घरेलू कलह में उठाया कदम, खेत में पड़ा मिला शव, जांच शुरू
Sat, 30 Mar 2024 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 30 Mar 2024 03:41 PM IST
सार
Hardoi News: मृतक के पिता रामचंद्र के मुताबिक घरेलू कलह में हरीराम ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के भोगियापुर गांव में घरेलू कलह के चलते घर से नाराज होकर निकले भट्ठा मजदूर ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भोगियापुर निवासी हरीराम (35) एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार रात परिवार में ही आपसी विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक रात दो बजे हरीराम घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। इसके बाद उसके पिता रामचंद्र अन्य परिजनों के साथ उसे खोजने निकले।
विज्ञापन
सुबह लगभग चार बजे उसका शव परिवार के ही खेत में पड़ा मिला। उसके पास ही तमंचा पड़ा था और उसमें खोखा फंसा था। पिता रामचंद्र के मुताबिक घरेलू कलह में हरीराम ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की है। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष मझिला सुब्रत नारायण मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
