फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer accused of throwing dead body from auto, family members kept running to three police stations

Kanpur News: मजदूर का शव को ऑटो से फेंकने का आरोप, तीन थाने दाैड़ने रहे परिजन

Wed, 04 Feb 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Laborer accused of throwing dead body from auto, family members kept running to three police stations
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यूरी गांव स्थित कैटल काॅलोनी में मंगलवार सुबह मजदूर का शव मिला। पत्नी का आरोप है कि सोमवार रात कुछ लोग उनके पति की तबीयत खराब बताकर ऑटो में लिए घूमते रहे और फेंककर भाग गए। वह लोग मदद के लिए थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी एक दूसरे के थानाक्षेत्र का हवाला देकर दौड़ाते रहे।
विज्ञापन

घाटमपुर के रामपुर पतारा गांव निवासी मोहर अली उर्फ भूरा (45) मजदूर थे। परिवार में पत्नी रहीशन, बेटी फिजा, दो बेटे असद और मुशाहिद है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि मोहर अली सोमवार सुबह मजदूरी के लिए नौबस्ता धोबिन पुलिया चतुर्वेदी बिल्डिंग के पास गए थे। शाम को घर न आने पर करीब साढ़े आठ बजे फोन किया। इस पर किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन रिसीव कर कहा कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है। हम लोग ऑटो से रमईपुर चौराहे आ रहे हैं। यहां आकर ले जाएं। रमईपुर पहुंचकर फोन मिलाने पर कॉल रिसीव नहीं की। परिजन सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचे तो बिधनू थाने भेज दिया। बिधनू से घाटमपुर थाने भेज दिया गया। वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह न्यूरी गांव स्थित कैटल काॅलोनी के पास शव पड़ा होने पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पैर में पट्टी बंधी हुई थी। शरीर के ऊपर कोई खुली चोट के निशान नहीं थे। मोबाइल जैकेट में पड़ा मिला। पचास रुपये पैंट की जेब में थे। सेनपश्चिम पारा थानाप्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed